बैंकाक: थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा ने कहा कि वह भ्रष्ट नहीं है। एक अदालत में पेशी से पूर्व उन्होंने यह बात कही, जहां वह रियायती दर पर चावल देने की अपनी सरकार की योजना के प्रबंधन का बचाव करेंगी। थाईलैंड की मौजूदा सैन्य सरकार का कहना है कि उन्होंने बिल्कुल गलत तरीके से योजना का प्रबंधन किया था। अदालत के बाहर उनके सैकड़ों समर्थकों ने कहा, ”प्रधानमंत्री, संघर्ष करिये, संघर्ष करिये।” हाल ही में यिंगलक के बैंक खातों की लेनदेन पर रोक लगा दी गई थी। यिंगलक ने अदालत में जाने से पहले कहा, ”मैं अदालत को यह बताऊंगी कि मैं भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं थी और अपनी बेगुनाही साबित करूंगी।”
मैं बेगुनाही साबित करूंगी : यिंगलक
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



