पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीरियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए ‘मानव श्रृंखला’ कार्यक्रम की अगुवाई की। पाकिस्तान भर में ‘कश्मीर दिवस’ मनाया गया। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को इस्लामाबाद में डी-चौक से कन्वेंशन सेंटर तक कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई।
इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस अवसर पर कहा कि पाकिस्तान को दुनिया को यह संदेश देने की जरूरत है कि उनका देश हमेशा कश्मीर के साथ खड़ा रहेगा।

राजधानी में समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया हांगकांग में विरोध प्रदर्शन को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के एक आंदोलन के रूप में पेश कर रहा है जबकि कश्मीर मुद्दे की अनदेखी कर रहा है।
मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर ‘अपना आखिरी कार्ड खेला’ है : इमरान खान
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, सीनेट चेयरमैन सादिक संजरानी, जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री जर्तज गुल, सूचना व प्रसारण मामलों में प्रधानमंत्री की सलाहकार फिरदौस आशिक एवान, कश्मीर मामले और गिलगित-बाल्टिस्तान के मंत्री अली अमीन गंडापुर भी श्रृंखला का हिस्सा थे।


Download Android App
Download iOS App



