भारत और स्पेन ने कश्मीर के पुलवामा में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर चर्चा की है और क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। दरअसल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने स्पेनी समकक्ष जोसेप बोरेल के साथ द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर वार्ता की।
स्पेन के विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सुषमा इस यूरोपीय राष्ट्र की दो दिनों की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंची। उन्होंने औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी सहयोग, परमाणु ऊर्जा के असैन्य उपयोग, परिवहन, रेल उद्योग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे आर्थिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की।
पुलवामा हमला : पाकिस्तान और अमेरिका के भारतीय राजदूतों से मिले राजनाथ सिंह
बैठक से पहले बोरेल ने वियना पैलेस में सुषमा का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह पैलस बोरेल का आधिकारिक आवास है। पिछले पांच महीनों में उनकी यह तीसरी मुलाकात है।
बयान में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने खासतौर पर कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमले के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा की।
गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।


Download Android App
Download iOS App



