भारत ने कसी नकेल, जाने कौन हैं तुर्किए राष्ट्रपति एर्दोगन की बेटी सुमेये एर्दोगन?

Summary :

सुमेये एर्दोगन के संबंधों पर भारत की पैनी नजर

भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर तुर्किए की सेलेबी कंपनी की क्लीयरेंस रद्द की। यह कंपनी राष्ट्रपति एर्दोगन की बेटी से जुड़ी है। कंपनी ने आरोपों को नकारा। सुमेये एर्दोगन, राष्ट्रपति की बेटी हैं और राजनीतिक सलाहकार रह चुकी हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भारत सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिसमें तुर्किए की एक प्रमुख ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी की एविएशन सिक्योरिटी क्लीयरेंस को रद्द कर दिया है। यह निर्णय विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने लिया गया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला न केवल सुरक्षा को लेकर भारत का सख्त कदम दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि भारत सरकार विदेशी कंपनियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि और उसके गतिविधियों को भी बेहद ही गंभीरता से ले रहा है।

सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग पर उठे सवाल

जिस कंपनी की क्लीयरेंस को भारत सरकार ने रद्द किया है, उसका नाम सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग है। भारत के कई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर यह कंपनी ग्राउंड ऑपरेशन का काम करती है। मीडया रिपोर्ट्स की माने तो इस कंपनी के संबंध तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन की बेटी सुमेये एर्दोगन से हैं।

कंपनी ने आरोपों को किया खारिज

सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी ने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा है कि उनकी पैरेंट कंपनी में सुमेये एर्दोगन का कोई शेयर नहीं है और वे तुर्किए सरकार से जुड़ी संस्था भी नहीं हैं।

कौन हैं सुमेये एर्दोगन?

सुमेये एर्दोगन, राष्ट्रपति एर्दोगन की सबसे छोटी बेटी हैं और उनकी बेटी का उम्र लगभग 40 वर्ष है। सुमेये एर्दोगन अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र और राजनीति के विषय में स्नातक किया है और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है। वे 2013 में अपने पिता के प्रधानमंत्री काल में मुख्य राजनीतिक सलाहकार भूमिका में थीं और 2014 में “डेमोक्रेसीशन” नामक संस्था की सह-स्थापना की और उसकी अध्यक्ष बनीं।

कौन हैं सुमेये एर्दोगन

ड्रोन मामले में पति का नाम आने से विवाद बढ़ा

हाल की एक खुफिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जिन 300-400 तुर्किए में बने ड्रोन का उपयोग किया है, वे ड्रोन एक ऐसी कंपनी द्वारा बनाए गए थे, जिसमें सुमेये एर्दोगन के पति का शेयर है।

सांसद सुप्रिया सुले ने PM मोदी का जताया आभार, कहा- हम देश के साथ हैं

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।