रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) रयामीरजादा राकुडू ने मंगलवार को कई मामलों पर चर्चा की, रक्षा तथा सुरक्षा संबंधों को प्रगाढ़ करने के रास्ते तलाशे, साथ ही समुद्री क्षेत्र में सहयोग पर विचार-विमर्श किया।
अधिकारियों ने बताया कि सीतारमण और रायकुडू के बीच जकार्ता में हुई मुलाकात में खास क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए कार्यकारी समूह गठित करने पर सहमति बनी। रक्षा मंत्री दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को जकार्ता पहुंचीं हैं।
जम्मू-कश्मीर पंचायती चुनाव : पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी
बातचीत के दौरान भारतीय पक्ष ने मलक्का जलडमरूमध्य में सम्रुदी गश्त का हिस्सा बनने के नयी दिल्ली के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए इंडोनेशिया का आभार जताया।
अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में आसियान देश इस गश्त का हिस्सा हैं। भारत सामरिक रूप से महत्वपूर्ण मलक्का जलडमरूमध्य की गश्त का हिस्सा बनना चाहता है।
रक्षा मंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया।


Download Android App
Download iOS App



