भारत ने यमन में संघर्षरत पक्षों के बीच दो माह के संघर्ष विराम की घोषणा का स्वागत किया। घोषणा का गुरुवार को स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि इससे व्यापक तथा स्थायी युद्ध विराम की दिशा में प्रगति हो सकेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नयी दिल्ली में नियमित मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत का यमन के साथ ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध है। उन्होंने कहा कि भारत यमन और उस क्षेत्र में शांति और वहां के जनता की सुरक्षा और समृद्धि की कामना करता है।
इतिहास में पहली बार दोनों के शांति विराम की संधि
अरिंदम बागची ने कहा,‘‘हम संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत हैंस ग्रुंडबर्ग की पहल पर यमन के संघर्ष में दो अप्रैल, 2022 से दो माह तक संघर्ष विराम की घोषणा का स्वागत करते हैं। हम आशा करते हैं कि इस शांति से और व्यापक तथा स्थायी शांति उत्पन्न होगी और यमन में आठ साल पुराने संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समावेशी राजनैतिक प्रक्रिया के अनुकूल वातावरण बनेगा।‘’ इस संघर्ष में सऊदी अरब के समर्थन वाले सैन्य गठबंधन और हौती बागियों के बीच पहली बार संघर्ष रोकने की सहमति बनी है। हौती बागियों को ईरान का समर्थन हासिल है। सऊदी अरब और ईरान दोनों ने इसका स्वागत किया है।


Download Android App
Download iOS App


