ईरान की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को ‘‘आतंकवादी’’ घोषित किया। जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स के प्रमुख के रूप में सुलेमानी पर लेबनान और इराक से लेकर सीरिया और यमन तक क्षेत्रीय सत्ता संघर्षों में तेहरान के हस्तक्षेप की जिम्मेदारी थी।
जनरल सुलेमानी के आखिरी दीदार के लिए गृहनगर में जमा हुए लोग
इस नए विधेयक के अनुसार सभी अमेरिकी बलों और पेंटागन और संबद्ध संगठनों, एजेंटों और कमांडरों के कर्मचारियों और सुलेमानी की ‘‘हत्या’’ का आदेश देने वालों को ‘‘आतंकवादी’’ घोषित किया जाता है। संसद ने कहा, ‘‘सैन्य, खुफिया, वित्तीय, तकनीकी, सेवा या साजो सामान सहित इन बलों को कोई भी सहायता, आतंकवादी कार्य में सहयोग के रूप में मानी जाएगी।’’
गौरतलब है कि सुलेमानी की मौत के बाद से इजरायली सेना अलर्ट पर है उन्होंने सीरिया में ईरानी ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले भी किये गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर शुक्रवार को बगदाद हवाईअड्डे के पास किए गए ड्रोन हमले में सुलेमानी और कुछ अन्य लोग मारे गए।
हमले के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अभूतपूर्व तरीके से बढ़ गया है और ईरान ने इसका बदला लेने की कसम खायी है। सुलेमानी को अपराह्न दो बजे से चार बजे के बीच शहीदों के कब्रिस्तान में सुपर्द-ए-खाक किया जाना है। भारतीय समयानुसार यह शाम चार से छह बजे के बीच होगा।


Download Android App
Download iOS App



