ईरान में जबरदस्त भूकंप, 170 घायल

Summary :

ईरान की इराक से लगी पश्चिमी सीमा के निकट रविवार रात भूकंप के तेज झटकों की वजह से कम से कम 170 घायल लोग हो गये। ईरान की आपातकालीन सेवा

तेहरान : ईरान की इराक से लगी पश्चिमी सीमा के निकट रविवार रात भूकंप के तेज झटकों की वजह से कम से कम 170 घायल लोग हो गये। ईरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख पीर हुसैन कोलीवंद ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अुनुसर 6.3 तीव्रता वाला यह भूकंप केरमनशाह प्रांत के सरपोल-ए-जहाब इलाके में आया। इसका केंद्र जमीन से दस किलोमीटर नीचे था। हालांकि ईरान टीवी ने इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई है।

यह भूकंप उथला था और यह गंभीर क्षति का कारण बन सकता है। इसका असर इराक की राजधानी बगदाद तक महसूस किया गया।

Earthquake

अर्द्धशासकीय न्यूज एजेंसी फार्स ने बताया कि ईरान के सात प्रांतों में इसका असर महसूस किया गयां है। स्थानीय प्रशासन ने छह राहत दलों को भूकंप वाली जगह के लिए रवाना कर दिया है। क्षेत्र में नवंबर 2017 के भूकंप में 600 से ज्यादा लोग मारे गए थे ।

Desk Team