इराक में शिया अर्द्धसैनिक बलों पर हुए अमेरिकी हमले में मारे गये हशद शाबी के सदस्यों अंतिम संस्कार में भाग ले रहे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को यहां अमेरिकी दूतावास में घुस गये तथा दूतावास के अहाते को आग के हवाले कर दिया।
इराकी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रदर्शनकारियों ने भारी सुरक्षावाले ग्रीन जोन में प्रवेश किया और अमेरिकी दूतावास के सामने धरने पर बैठने के लिए टेंट तैयार करने लगे।
प्रदर्शनकारियों ने दूतावास की दीवार पर ‘लोगों के नाम पर बंद करो’ लिख दिया और दूतावास के बाहरी बाड़ पर एक गार्ड टॉवर को जला दिया। प्रदर्शनकारी दूतावास के बाहरी इलाके में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
सूत्रों ने कहा कि बाद में, कई प्रदर्शनकारी एक फाटक में जबरन घुसने में कामयाब रहे और दूतावास के बाहरी यार्ड में तोड़-फोड़ की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प भी हुई क्योंकि सुरक्षा बल भीड़ को तितर-बितर करने के आंसू गैस के गोले छोर रहे थे।
स्थानीय मीडिया ने असैब अहल अल-हक मिलिशिया के प्रमुख क़स अल-़खत्राली और हशद शबी के शीर्ष नेता हादी अल अमरी और अबू महदी अल-मुहांदिस को विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए दिखाया।
गौरतलब है कि अमेरिकी बलों ने हशद शाबी के 45 वें और 46 वें ब्रिगेड के मुख्यालय पर बमबारी के दो दिन बाद विरोध प्रदर्शन हुआ है। इस हमले में 25 लोग मारे गए और 51 अन्य घायल हो गए।
अमेरिकी सैन्य बयान में कहा गया है कि इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के खिलाफ कताईब हिजबुल्लाह (केएच) की ओर से बार-बार हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने रविवार शाम इराक और सीरिया में कताईब हिजबुल्लाह (केएच) के पांच ठिकानों पर हमला किया।


Download Android App
Download iOS App



