इस्लामिक स्टेट फिर से कहीं सिर उठा सकता है

Summary :

NULL

पेरिस: इस्लामिक स्टेट समूह पर जीत की घोषणा के तीन दिन बाद इराक के प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में अगर अंतरराष्ट्रीय सहयोग लगातार जारी नहीं रहा तो समूह के आतंकवादी किसी और जगह फिर से सिर उठा सकते हैं।

प्रधानमंत्री हैदर अल-अबदी ने संवाददाताओं से कहा, हम उन्हें इराक में खत्म करने में कामयाब रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी लोगों के लिए चिंता का विषय है कि इस्लामिक स्टेट के पास नए युवाओं को शीघ्र भर्ती करने की दुर्भाज्ञपूर्ण क्षमता है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से आईएसको जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रयास अवश्य किए जाने चाहिए। पेरिस में जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने इराकी सुरक्षाबलों को प्रशिक्षण देने सहित हर तरह की मदद देने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मांग की। अबादी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ तीन साल से अधिक समय तक चली लड़ाई के बाद जीत की घोषणा की थी।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team