इजरायल ने मंगलवार को लेबनान से सटी सीमा में घुसपैठ के लिए बनाई गई सुरंगों को नष्ट करने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया।इन सुरंगों को कथित रूप से हिजबुल्लाह ने तैयार किया था। इजरायल रक्षाबलों (आईडीएफ) ने ट्वीट कर कहा, ‘हमने हिजबुल्लाह द्वारा लेबनान से इजरायल की ओर सीमा पार हमले के लिए खोदी गई सुरंगों को तबाह व निष्प्रभावी करने के लिए ‘नॉर्थन शील्ड’ अभियान शुरू किया है।’
आईडीएफ के प्रवक्ता जोनाथन कोनरिक्स ने कहा, ‘2006 में लेबनान के साथ युद्ध के बाद हिजबुल्लाह ने व्यापक भूमिगत आधारभूत संरचना विकसित करनी शुरू की थी और 2012 में ‘कॉन्करिंग द गालिले’ अभियान शुरू किया था।’ दो साल बाद इजरायल ने पाया कि समूह हमास के साथ सूचना साझा करता है और उसने इजरायल व मिस्त्र के साथ गाजा पट्टी की सीमा पर शक्तिशाली भूमिगत आधारभूत संरचना भी विकसित कर ली है। जोनाथन ने कहा कि सुरंगे इजरायल की संप्रभुता के स्पष्ट उल्लंघन को दर्शाती हैं और हिजबुल्लाह द्वारा संयुक्त राष्ट्र की उपेक्षा को प्रदर्शित करती है।


Download Android App
Download iOS App



