Israel Lebanon Ceasefire Violations: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच डील होने के बाद इजरायल और लेबनान के बीच अभी भी जंग जारी है। बता दें कि 19 जून को इजरायल ने लेबनान पर भीषण हमला किया था जिसमें 47 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 4 इजरायली सैनिक ढेर हो गए थे। इस हमले के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए सहमत हो गए थे लेकिन कुछ ही घंटो में यह सीजफायर टूट गया है और इजरायल ने एक बार फिर लेबनान पर हवाई हमला किया है।
Israeli Strikes In Lebanon: 5 लोगों की मौत

इजरायल ने एक बार फिर दक्षिणी लेबनान में लड़ाकू विमान से हवाई हमले और ड्रोन दागे थे जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लेबनान के नबातीह क्षेत्र में रात भर हवाई हमले किए गए साथ ही आसपास के इलाको को निशाना बनाते हुए तोपखाने से भी हमले किया गया जिससे कई घर और इमारत क्षतिग्रस्त हो गए है। यह हमला ऐसे समय में हुआ जब इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर लागू हो गया था।
Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल और हिजबुल्लाह युद्धविराम समझौता
दोनो देशों के बीच जारी बमबारी और ड्रोन अटैक के बीच इजरायल और हिजबुल्लाह युद्धविराम समझौता के लिए सहमत हो गए थे और आज स्थानीय समयानुसार शाम 4:00 बजे आधिकारिक तौर पर लागू हो गया था। इस समझौते को कड़े अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता प्रयासों के माध्यम से संपन्न किया गया। यह समझौता संयुक्त राज्य अमेरिका और कतर द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जिन्होंने इज़रायल और ईरान के साथ महत्वपूर्ण बातचीत को सफल बनाया था।
Israel Lebanon Conflict: लेबनान के कई क्षेत्रों में हमला

समझौत के बाद इजरायल ने चेतावनी दी कि अगर हिजबुल्लाह इजरायल पर हमला करता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे, और हम युद्ध की स्थिति में होंगे। साथ ही इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के सैनिक दक्षिणी लेबनान के बफर जोन में तैनात रहेंगे। इससे पहले इजरायल ने लेबनान के कई क्षेत्रों में हमला किया था जिसमें 47 लोगों की मौत हो गई थी।






















