भारत और ओमान ने समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ने, व्यापार संबंधों को बढ़वा देने और हरित ऊर्जा में सहयोग बढ़ने का फैसला किया। विदेश मंत्री एस। जयशंकर और भारत दौरे पर आए ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद, बिन हमद बिन हमूद अल बुसैदी ने बुधवार को यहां प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान घनिष्ठ द्विपक्षीय सामरिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
जयशंकर ने ट्वीट कर जताई खुशी
श्री जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे दोस्त, ओमान सल्तनत के विदेश मंत्री बद, अल बुसैदी मिलकर खुशी हुई। राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, पृथ्वी और दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते सहयोग पर चर्चा की।’ उन्होंने कहा, ‘ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समुद्री सुरक्षा के लिए सहयोग को बढ़ने पर सहमत हुए। खाड़, यमन और यूक्रेन की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’ वहीं ओमान के विदेश मंत्री ने ट््वीट किया, ‘दिल्ली में आकर अपने सहयोगी और भारत के विदेश मंत्री डॉ। एस। जयशंकर से मिलकर प्रसन्नता हुई।’
दो दिवसीय यात्रा पर थे ओमान विदेश मंत्री
उन्होंने कहा, ‘हमने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ने के लिए कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और सामान्य हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।’ ओमान के विदेश मंत्री एक उच्च स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ 23 से 24 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। अगस्त 2020 में विदेश मंत्री के रूप में नियुक्ति के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।


Download Android App
Download iOS App



