खालिस्तानी समर्थकों ने की सारी हदें पार, लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़

Summary :

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं कम होती नजर नहीं आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक मंदिर पर हमले की घटना हुई है

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं कम होती नजर नहीं आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक मंदिर पर हमले की घटना हुई है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई। लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की इस घटना में खालिस्तान समर्थकों का हाथ बताया जा रहा है। दो महीने के भीतर ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर में तोड़फोड़ की यह चौथी घटना है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ 
ब्रिसबेन में खालिस्तान समर्थकों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़ -  khalistan supporters target shree laxmi narayan temple and vandalised in  brisbane australia tlifwe - AajTak
इस घटना के बारे में जानकारी उस वक्त मिली जब श्रद्धालु सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार, खालिस्तानी समर्थकों ने कथित तौर पर ब्रिसबेन के दक्षिण में बरबैंक में स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की। इससे पहले भी ब्रिसबेन में एक अन्य हिंदू मंदिर, गायत्री मंदिर को खालिस्तान चरमपंथियों से डराने-धमकाने वाले फोन आए थे। ये फोन पाकिस्तान के लाहौर शहर से किए गए थे। पाकिस्तान के लाहौर से की गई फोन कॉल कथित रूप से खालिस्तान समर्थकों ने किए थे। 
चहारदीवारी पर तोड़फोड़ के बारे में जानकारी 
ब्रिस्बेन के लक्ष्मी नारायण मंदिर की घटना, पहले यहीं इंडियन कॉन्सुलेट पर  हमला हुआ था | Shree Laxmi Narayan Temple vandalised by Khalistan supporters  in Brisbane - Dainik Bhaskar
वहीं मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि मंदिर के पुजारी और भक्तों ने आज सुबह फोन किया और मुझे मंदिर की चहारदीवारी पर तोड़फोड़ के बारे में जानकारी दी। शुक्ला ने आगे कहा कि वे प्रबंधन समिति की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद इस पर विस्तृत बयान देंगे। यह कृत्य ऑस्ट्रेलियाई हिंदुओं को आतंकित करने वालाः हिंदू मानवाधिकार हिंदू मानवाधिकार ने खालिस्तान के इस कृत्य को हिंदुओं को आतंकित करने का एक पैटर्न बताया है। हिंदू मानवाधिकार की महानिदेशक सारा एल गेट्स ने ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि हिंदू मंदिरों पर हमला करना चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस का एक पैटर्न है। इसका मकसद ऑस्ट्रेलियाई हिंदुओं को आतंकित करना है।
 

Desk Team