बंदूकों पर सख्त नियंत्रण को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए दिग्गज संगीतकार पॉल मैककार्टनी ने महान दिग्गज गायक जॉन लिनोन को याद किया, वर्ष 1980 के दशक में घर के बाहर उनकी हत्या कर दी गई थी। वेबसाइट ‘सीएनएन डॉट कॉम’ के मुताबिक, मैककार्टनी हजारों छात्रों की भीड़ के साथ थे, जिन्होंने शनिवार को ‘मार्च फॉर अवर लाइव्स’ में भाग लिया।
14 फरवरी को फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित एक स्कूल में 19 साल के निकोलस क्रूज द्वारा राइफल से 17 लोगों की हत्या किए जाने की घटना के मद्देनजर ‘मार्च फॉर अवर लाइव्स’ रैली का आयोजन किया गया। मैककार्टनी ने कहा, ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक की हत्या यहां से ज्यादा दूर नहीं हुई थी।’ उल्लेखनीय है कि 8 दिसंबर, 1980 को मार्क डेविड चैपमैन ने अपने अपार्टमेंट के बाहर लिनोन की हत्या कर दी थी।
लॉस एंजेलिस और वाशिंगटन में आयोजित मार्च में छात्रों के साथ किम कार्दशियां, निक ऑफमैन, जॉर्ज क्लूनी, सिंथिया निक्सन, लौरा डर्न, विलो और जैडेन स्मिथ, मायली सायरस और डेविड और जेफरी कात्जेनबर्ग जैसी हॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App


