माइक्रोनेशियाः लैंडिंग के दौरान विमान हुअा बेकाबू , सीधा समुद्र में जा पहुंचा, सभी सुर‌क्षित

Summary :

NULL

प्रशांत महासागर के तट पर स्थित पापुआ न्यू गिनी का एक विमान गुरुवार को एक ऐसी घटना का शिकार हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे  पर लैंडिंग के लिए पहुंचने से पहले ही पापुआ न्यू गिनी का Air Niugini प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चुक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 160 यार्ड पहले ही विमान की समंदर में लैडिंग हो गई। करिश्मा ही कहा जाएगा कि इस हादसे के बाद भी विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया।

एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि विमान माइक्रोनेशिया (Micronesia) जा रहा था। पीपुल्स डेली चाइना के ट्वीट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहले ही यात्री विमान की समुद्र में आपात लैंडिंग हुई।

वायरल हुईं तस्वीरों के मुताबिक एयर न्यूगिनी (Air Niugini) विमान समुद्र के तल पर दिख रहा है। खास बात है कि विमान में सवार 35 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. इसकी जांच चल रही है। प्लेन खाड़ी में उस वक्त क्रैश हुआ, जब रनवे महज 160 यार्ड्स की दूरी पर था। सभी यात्रियों को अस्पताल लाया गया।

जहां उनका इलाज हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरक्राफ्ट माइक्रोनेशिया में पोह्नपेई द्वीप से पापुआ न्यूगिनी की उड़ान पर था। मगर खराबी के कारण माइक्रोनेशिया के वेनो द्वीप पर ठहर गया।

Desk Team