होनोलूलू : हवाई में सात लोगों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के बीच लापता हो गया। अमेरिकी तटरक्षक ने यह जानकारी दी।
हेलीकॉप्टर जब तय समय से 45 मिनट बाद भी काउई के ना पाली तट के दौरे से वापस नहीं लौटा तो उसके मालिक ने गुरुवार शाम को तटरक्षक बल से संपर्क किया।
संघीय विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता इयान ग्रेगर ने शुक्रवार को बताया कि यूरोकॉप्टर एएस 350 हेलीकॉप्टर ने लीह्यू शहर से उड़ान भरी थी।
तटरक्षकों के अनुसार हेलीकॉप्टर में एक इलेक्ट्रॉनिक लोकेटर है लेकिन उससे कोई संकेत नहीं मिल पा रहा है।
तटरक्षक ने कहा कि हेलीकॉप्टर में एक पायलट के अलावा दो नाबालिगों सहित छह यात्री सवार थे।


Download Android App
Download iOS App



