मंकीपॉक्स अब लोगों की चिंन्ता को बढ़ा रहा है। देश -विदेश में बड़ी ही तेजी से मंकीपॉक्स फैल रहा है। जानलेवा ये वायरस वयस्क में ही नहीं बल्कि बच्चों को भी चपेट में ले रहा है।
अमेरिका में पहली बार ये वायरस बच्चों में मिला। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बच्चों का इलाज किया जा रहा है। सिर्फ अमेरिका में ही नहीं कैलोफोर्निया में भी एक बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले है।
अब तक दो मामले मिले
अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि देश में पहली बार बच्चों में मंकीपॉक्स का वायरस मिला । इससे पहले वयस्कों में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए थे। सीडीसी ने बताया कि इसके केवल अब तक दो मामले मिले है और दोनों ही एक दूसरे से अलग है। बच्चों का इलाज जारी है और दोनों ही बच्चे एकदम ठीक है।
मंकीपॉक्स एक -दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। अब तक कुल 60 से अधिक देशों में इसके 14,000 मामले सामने आये है और अफ्रीका में 5 मौत हुई है । सबसे ज्यादा इसकी चपेट में बच्चे आ रहे है। ये वायरस बड़ी ही तेजी से बच्चों में फैल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



