अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीव नुचिन ने उत्तर अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) में संशोधन के लिए कनाडा और मेक्सिको के साथ जल्द समझौता होने की उम्मीद जताई। नुचिन ने कहा, ‘हमें बहुत जल्द समझौता होने की उम्मीद है। यह मेरी पहली प्राथमिकता है। मुझे लगता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’ अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटाइजर ने सांसदों को भरोसा दिलाया कि मेक्सिको और कनाडा के साथ वार्ता तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा, ‘हम इस समझौते को मूर्त रूप देने के अंतिम स्तर पर है। इस समझौते से अमेरिका के कामगारों, किसानों और व्यापारियों को लाभ होगा।’ मेक्सिको के अर्थव्यवस्था मंत्री इडेफोन्सो गुआजाडरे नाफ्टा पर लाइटाइजर के साथ बातचीत के लिए गुरुवार को वाशिंगटन में थे।


Download Android App
Download iOS App



