नासा ने सूर्य के समान केपलर-90 नामक एक तारे का परिक्रमा करने वाले एक आठवें ग्रह की खोज की है। केपलर की दूरी धरती से 2,545 प्रकाश वर्ष है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने गुरुवार को कहा, शोधकर्ता क्रिस्टोफर शैलू और एंड्र वेंडरबर्ग ने इस ग्रह की खोज की है, जिसे केपलर-90आई नाम दिया गया है।
उन्होंने इसकी खोज नासा के केपलर अंतरिक्ष दूरबीन के जरिए जुटाए गए आंकड़ों पर गूगल की मशीन लर्निग प्रौद्योगिकी के प्रयोग से की। आठ ग्रहों वाले केपलर-90 की प्रणाली, संख्या के मामले में सौर प्रणाली की तरह ही है, जो एक तारे का चक्कर लगाते हैं। खगोलविद अभी तक ऐसी प्रणाली की खोज नहीं कर पाए थे,
जिसमें आठ से अधिक ग्रह हों। केपलर-90आई के सतह का औसत तापमान 425 डिग्री सेल्सियस है। यह प्रणाली का सबसे दूरस्थ स्थित ग्रह है। वहीं, इस प्रणाली के ग्रह केपलर-90एच की दूरी भी अपने तारे से उतनी ही है, जितनी धरती की सूर्य से है।
और आस्टिन के टेक्सास विश्वविद्यालय के नासा सागान पोस्टडॉक्टोरल फेलो और खगोलविद वेंडरबर्ग ने एक बयान में कहा, ‘केपलर-90 स्टार प्रणाली हमारी सौर प्रणाली की तरह ही है और इसका एक लघु संस्करण है। इसमें छोटे ग्रह तारे के नजदीकी कक्षा में हैं, तथा बड़े ग्रह दूरस्थ कक्षा में हैं। लेकिन ये सब आपस में बेहद करीब हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



