नेपाल के रसुवा में भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है हर तरफ नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है और अभी तक सात लोगों की मौत हो गई है और बताया जा रहा है कि 1 हजार लोग बाढ़ में बह गए है। अब खोज और बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस रेस्कयू ऑपरेशन चला रहे है और 14 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।
बाढ़ के बाद तबाही का मंजर

रसुवा में एक सीमा चौकी पर तैनात एपीएफ के चार जवान अचानक आई बाढ़ के कारण लापता हो गए हैं। अधिकारियों को अभी यह निर्धारित करना बाकी है कि लापता कर्मी बाढ़ से प्रभावित हुए थे या नहीं। वहीं 32 नेपाल पुलिस के जवान बाढ में बह गए है। बाढ़ में नुवाकोट के त्रिशुली बाजार के पास लगभग 60 घर, गाड़ियां, सामान बह गए, पुल भी तबाह हो गए हैं और कई जगह सड़कों से संपर्क टूट गया है।
नेपाल में आये बाढ़ का खौफनाक Video
रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई
बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं।
कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं।
बिहार मे भी अलर्ट प्रशासन ने कई गाँवों को 2 घंटे मे खाली कराने के आदेश दिये है pic.twitter.com/S2INfW3Ajl
— Arohi Shukla (@arohishukl50402) August 26, 2026
PM बालेंद्र शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जिसमें बाढ़ के बाद बचाव और राहत कार्यों को लेकर बातचीत की। बैठक में, रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन के सांसदों के साथ बाढ़ से हुए नुकसान, तटीय इलाकों में बस्तियों की हालत और बचाव व राहत कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही निचले तटीय इलाकों में सावधानी बरतने और विस्थापित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं। पीएम शाह ने सभी से आग्रह किया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभावित नागरिकों के बचाव, खोज और राहत कार्यों में योगदान दें।
ग्लेशियल झील फटने के बाद फ्लैश फ्लड
अचानक आई बाढ़ के कारणों की जांच की जा रही है मौसम विभाग ने माना है कि नेपाल के रसुवा में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हुई है साथ ही तिब्बत के ऊपरी हिस्सा भोटेकोशी नदी से जुड़ा है जहां ग्लेशियल झील फटने के बाद यह फ्लैश फ्लड आया होगा।



Download Android App
Download iOS App




