Nepal Flash Flood Photos: नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, तस्वीरों में देखें तबाही का खौफनाक मंजर

Summary :

नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जहाँ चारों तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा है। यह बाढ़ तिब्बत की ओर से अधिक पानी आने के कारण नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से आई है, जिससे उत्तरी नेपाल की कई सड़कें और राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

नेपाल में बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ की वजह हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है और प्रॉपर्टी नष्ट हो गई है। इस तबाही में 175 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ के बाद सामने आई तस्वीरों में तबाही का भयावह मंजर साफ नजर आ रहा है। आइए तस्वीरों के जरिए देखें नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही की पूरी कहानी।

Nepal Flash Flood Photos
Nepal Flash Flood Photos (Image- Social Media)

नेपाल में तिब्बत की ओर से ज्यादा ज्यादा मात्रा में पानी आने की वजह से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

Nepal Flash Flood Photos
Nepal Flash Flood Photos (Image- Social Media)

बाढ़ से उत्तरी नेपाल की कई सड़कें और हाईवे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ मुख्य रास्ते बंद होने की वजह से लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत-बचाव टीमों के प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।

Nepal Flash Flood Photos
Nepal Flash Flood Photos (Image- Social Media)

रसुवा जिला और मध्य नेपाल में भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे के क्षेत्र में बाढ़ से भारी तबाही का मंजर नजर आ रहा है। अचानक आई बाढ़ का जलस्तर 30 फीट तक बढ़ गया, जिससे आवासीय क्षेत्र, सड़कें, पुल और कई जलविद्युत परियोजनाएं बह गईं।

Nepal Flash Flood Photos
Nepal Flash Flood Photos (Image- Social Media)

अब तक 175 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।

Nepal Flash Flood Photos
Nepal Flash Flood Photos (Image- Social Media)

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि सेना अब तक 105 लोगों को सुरक्षित निकाल चुकी है। वहीं, करीब 300 भारतीय अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

Nepal Flash Flood Photos
Nepal Flash Flood Photos (Image- Social Media)

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बताया कि भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। सुबह 6:30 बजे से हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है और अब तक 15 से ज्यादा उड़ानें हो चुकी हैं। नेपाली सेना ने टिमुरे से 116 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय शामिल हैं। इसके अलावा सुरंग में फंसे 7 नेपाली नागरिकों को भी बचा लिया गया है।

Nepal Flash Flood Photos
Nepal Flash Flood Photos (Image- Social Media)

इस बाढ़ की भारी तबाही का मंजर आप इन तस्वीरों के जरिए देख सकते हैं। जिन घरों में कभी बच्चे-बड़ों की आवाजें गूंजती थी, हंसता-खेलता परिवार रहता था, आज वो घर मलबे में सने हुए नजर आ रहा है। दूर-दूर तक सिर्फ मलबा ही मबलबा दिख रहा है।

Nepal Flash Flood Photos
Nepal Flash Flood Photos (Image- Social Media)

नेपाल पर्यटन बोर्ड (एनटीबी) ने बुधवार को फ्लैश फ्लड में कुल 644 पर्यटकों (517 विदेशी) के लापता होने की जानकारी दी है। इससे पहले जारी की गई प्रारंभिक लिस्ट में कुल 291 विदेशी पर्यटकों से संपर्क न हो पाने की बात कही गई थी। लिस्ट के मुताबिक, नेपाल समेत 33 देशों के नागरिक लापता हैं। इनमें भारत के कुल 178 लोग शामिल हैं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।