Netanyahu Cancels Lebanon Raid: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने अजीबोगरीब बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार, उन्होंने अपने करीबी दोस्त, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने इजरायली मुखिया नेतन्याहू को बेरूत पर बड़े हमले को रोकने के लिए मना लिया है, जिसके बाद इजरायली सैनिकों को वहां से बुला लिया गया।
Donald Trump calls Benjamin Netanyahu: द ट्रुथ पर दी जानकारी
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार (1 जून) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर अपने दोस्त को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने पोस्ट करते हुए इसकी सूचना दी। ट्रंप ने नेतन्याहू को उनके लोकप्रिय निकनेम ‘बीबी’ से जोड़ते हुए लिखा, “आज मेरी बीबी नेतन्याहू से फोन पर बातचीत हुई। मैंने उनसे लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़ा हमला रोकने के लिए कहा है, अब वो हमला नहीं करेंगे। उन्होंने अपने सैनिकों को वहां से वापस बुला लिया। इसके लिए उन्होंने थैंक्यू बीबी भी बोले।
Israel PM Benjamin Netanyahu और ट्रंप के बीच क्या बातचीत हुई?
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत काफी तीखी रही। ट्रंप ने नेतन्याहू को कड़े शब्दों में फटकार लगाई है और कहा कि यदि उन्होंने नेतन्याहू की मदद नहीं की होती तो नेतन्याहू मुश्किल में होते। एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की सैनिकों की कार्रवाई (Netanyahu cancels Lebanon raid) को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने नेतन्याहू से फोन पर पल्ला झाड़ते हुए जमकर फटकार लगाई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने इजरायली पीएम को खड़ी खोटी सुनाई है कि उनकी आक्रामक नीतियों से न सिर्फ उनकी छवि खराब हो रही है, बल्कि इजरायल को लेकर अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
यह खबर इस समय सामने आए हैं, जब ईरान ने लेबनान में इज़राइली हमलों को लेकर अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता से हटने की धमकी दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी, तस्नीम की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान की वार्ता टीम ने लेबनान की स्थिति पर नाराज़गी ज़ाहिर (Israel-Palestine conflict) करते हुए, अमेरिका के साथ सीजफायर के ज़रिए होने वाले वार्ता के आदान-प्रदान को रोकने का फ़ैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App






