इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके सहयोगी दलों को 120 सदस्यीय संसद में बहुमत से महज दो सीटें कम, 59 सीटें मिल सकती हैं। चुनाव बाद सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) में यह बात कही गई है।
देश में एक साल से भी कम वक्त में सोमवार को तीसरी बार चुनाव हुआ जिसमें कुल 71 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
दरअसल, कई एग्जिट पोल में दावा किया गया कि नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुद पार्टी अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी मध्यमार्गी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी से कहीं आगे चल रही है।
कोरोना वायरस से विश्व में महामारी का प्रकोप जारी, अब तक 3,100 लोगों की हुई मौत
नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, लेकिन चुनाव से मिले संकेत बता रहे हैं कि उनका जनाधार कायम है। तीन टेलीविजन नेटवर्कों की ओर से जारी एग्जिट पोल में दावा किया गया कि लिकुद और इसके सहयोगी दलों को 60 सीटें मिल सकती हैं। अंतिम परिणाम बुधवार को आ सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



