ड्रोन ने खोज ‌निकाली जंगलों के बीच नई जनजाति, दुनिया से नहीं है कोई संपर्क, जी रहे हैं ऐसे

Summary :

NULL

ब्राजील में ड्रोन ने खोजी जंगलों के बीच नई जनजाति। ब्राजील के जावारी वैली (Javari Valley) में कुछ ऐसा दिखा, जिसका किसी को कुछ अंदाजा नहीं था। तस्वीरें और वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। ब्रासिलिया (Brasília) के पास अमेजन नदी के पास ऐसी जनजाति दिखाई दी है। जिसका दुनिया से कोई संपर्क नहीं है. ब्राजील के जंगलों के ऊपर उड़ते ड्रोन के जरिए अमेजन नदी के आसपास के इलाके में एक ऐसी जनजातीय आबादी की तस्वीर मिली है, जिसका अबतक बाहर की दुनिया से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

समाचार चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, देश के नेशनल इंडियन फाउंडेशन ने गुरुवार को कहा कि इस सप्ताह जारी फूटेज में पेरू की सीमा के पास जावारी नदी घाटी के घने जंगल में अनेक लोगों के चलने की तस्वीर साफ दिखती है। ड्रोन ने इनको कैमरे में कैद कर लिया। लेकिन वो ड्रोन को नहीं देख पाए क्योंकि ड्रोन काफी ऊपर था। फाउंडेशन का काम अमेजन के जंगलों में मौजूद जनजातियों की रक्षा करना है।

एक तस्वीर में कोई भाला या डंडे की तरह की वस्तु लिया हुआ है, जबकि चार-पांच अन्य लोग पास खड़े हैं। नदी के पास ही जनजातियों का घर है। 11 अलग-अलग जानजातियों की पुष्टि की गई है। ब्राजील के नेशनल इंडियन फाउंडेशन के शोधकर्ताओं ने एक कुल्हाड़ी और एक पेन को ईजाद किया है जिसका प्रयोग पैमाने के लिए किया जाता है।

Desk Team