New York Time Square Firing: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, लोगों में मची भगदड़, 1 घायल

Summary :

New York Time Square Firing: अमेरिका के फेमस न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि लोअर मैनहट्टन में न्यूयॉर्क निक्स की चैंपियनशिप परेड के कुछ ही घंटों बाद दो हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपने आप को बचाने के लि लोग इधर-उधर भागते हुए नजर हुए और चीख-पुकार के बीच कुछ समय तक भगदड़ मची रही। Times Square Violence: लोगों में मची भगदड़ यह गोलीबारी गुरुवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:40 बजे (1940 जीएमटी) के आसपास हुई जिससे हड़कंप मच…

New York Time Square Firing: अमेरिका के फेमस न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि लोअर मैनहट्टन में न्यूयॉर्क निक्स की चैंपियनशिप परेड के कुछ ही घंटों बाद दो हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपने आप को बचाने के लि लोग इधर-उधर भागते हुए नजर हुए और चीख-पुकार के बीच कुछ समय तक भगदड़ मची रही।

Times Square Violence: लोगों में मची भगदड़

New York Time Square Firing
New York Time Square Firing

यह गोलीबारी गुरुवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:40 बजे (1940 जीएमटी) के आसपास हुई जिससे हड़कंप मच गया था।  वीडियो फुटेज में अफरा-तफरी मचती दिखाई दे रही थी, लोग इधर-उधर भाग रहे थे और गोलीबारी से बचने के लिए छिपने की जगह तलाश रहे थे। चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। वहीं दूसरी वीडियो में काले कपड़े पहने कम से कम दो व्यक्ति गोलीबारी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाद में जांच के दौरान इलाके को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया।

Time Square Shooting: पर्यटकों से खचाखच भरा हुआ था

New York Time Square Firing
New York Time Square Firing

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने कहा कि यह इलाका विश्व कप आयोजनों में भाग लेने वाले पर्यटकों से खचाखच भरा हुआ था, जिनमें से कई लोग पिछले सप्ताह टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से ही शहर में मौजूद हैं। इस आयोजन के लिए शहर भर में लगभग 10,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था लेकिन अंधाधुंध गोलीबारी के बाद टाइम्स स्क्वायर में हड़कंप मच गया और पर्यटक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

New York City Street Fight Panic: एक संदिग्ध गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया, वही संदिग्ध भी सड़क पर भागते हुए नजर आए जिनका पीछा तैनात पुलिस अधिकारियों ने किया और एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है  और पूछताछ जारी है। साथ ही पुलिस ने इलाके को नियंत्रण में कर लिया है और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।