Nijjar Killing US Indictment: अमेरिका, कनाडा और यूरोप ने भारत से जुड़े अपराध के खिलाफ ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ अभियान चलाया है। इसके तहत अब भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मुश्किलें बढ़ गई है साथ ही गोल्डी बराड़ पर भी शिकंजा कस दिया। बता दें कि दोनों गैंगस्टर पर 2023 में हुए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया है और अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी ने गोल्डी बराड़ को वांटेड घोषित करते हुए 50,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम भी रखा गया है।
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस गैंग पर शिकंजा
FBI ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस गैंग कैलिफोर्निया समेत अमेरिका और कनाडा में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। साथ ही हत्या, गोलीबारी, अपहरण, वसूली, मारपीट और हथियारों की तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया है। FBI ने कहा कि गोल्डी बराड़ अमेरिका में है और पूरे गैंग को चला रहा है निज्जर हत्याकांड में भी लॉरेंस और गोल्डी ने जेल से मर्डर के निर्देश दिए थे और शूटर ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी है।
हरदीप सिंह निज्जर की हत्या

18 जून 2023 को कनाडा के सरे शहर में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। जांच एजेंसियों का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के निर्देश पर दो हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या की थी। बता दें कि निज्जर, खालिस्तान नाम से स्वतंत्र सिख मातृभूमि के निर्माण के आंदोलन के प्रमुख सदस्य थे।
24 गिरफ्तार, कैश, हथियार बरामद

अमेरिकी एजेंसी FBI, लॉस एंजिल्स पुलिस, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और यूरोपीय देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने अपराध के खिलाफ मिलकर Operation Hard Ball अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत लॉरेंस और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड के आरोप तय किए गए है साथ ही ताबड़तोड़ छापेमारी भी की है। इस दौरान 24 गिरफ्तार, कैश, हथियार के साथ ही 1 किलो कोकिन भी बरामद की है।


Download Android App
Download iOS App




