वाशिंगटन : उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने अपने अमेरिकी समकक्षों को किम जोंग – उन के अमेरिका के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत करने को तैयार होने की जानकारी दी है। एक रिपोर्ट में उक्त दावा किया गया है। उत्तर कोरिया का यह आश्वासन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके नेता के बीच बैठक का मार्ग प्रशस्त करेगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग यी योंग द्वारा अमेरिका तक वार्ता प्रस्ताव पहुंचाने के बाद यह पहला मौका है जब उत्तर कोरिया ने सीधे अपना संदेश वाशिंगटन तक पहुंचाया है।
ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने ‘ द वॉल स्ट्रीट जनरल ’ और ‘ वाशिंगटन पोस्ट ’ से कहा , ‘‘ अमेरिका ने यह पुष्टि की है कि किम जोंग – उन कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर बातचीत को तैयार हैं।’’ वाशिंगटन ने पिछले माह ट्रंप और किम जोंग – उन के बीच ऐतिहासिक वार्ता के लिए हामी भर पर्यवेक्षकों को चौंका दिया था। वार्ता की तारीख और जगह की घोषणा नहीं की गई है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



