टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप की अगले माह जापान यात्रा के दौरान वह उत्तर कोरिया के मसले पर व्यापक रूप से चर्चा करेंगें।श्री आबे ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह इस मसले पर श्री ट्रंप से बातचीत करेंगे और दोनों देश इस दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्रिमंडल के एक शीर्ष अधिकारी याशुतोशी निशिमुरा ने बताया कि कल जापान में श्री आबे की गठबंधन पार्टी को मिली शानदार सफलता पर श्री ट्रंप ने टेलीफोन कर उन्हें बधाई दी है।उन्होंने बताया कि श्री ट्रंप अपनी पहली जापान यात्रा पर पांच नवंबर को आएंगे और इसी दौरान दोनों नेताओं कें बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। गौरतलब है कि आबे को कल संपन्न मध्यावधि चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। आबे के, एलडीएफ नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत मिल गया है।


Download Android App
Download iOS App



