उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार न्याय की तलवार

Summary :

NULL

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने अपने देश के परमाणु हथियारों को न्याय की तलवार करार दिया है।उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के सामरिक बलों के पास अटूट शक्ति है, जो आक्रामक अमेरिका को दंडित किए बिना नहीं छोड़गे। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सितंबर में संयुक्त राष्ट्र में दिया गया बयान युद्ध को उकसाने वाला था।

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अपने बयान में आगाह किया था कि अगर उनके देश और उसके सहयोगियों की रक्षा करने की आवश्यकता पड़ी तो अमेरिका उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह कर देगा। री ने तास को बताया कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार प्रतिरोधक हैं जिससे उसकी अमेरिका से रक्षा हो सके। री ने कहा कि उत्तर कोरिया की सेना और उसके लोग लगातार अमेरिकियों को सबक सिखाए जाने की मांग कर रहे हैं।

Desk Team