Pahalgam Attack : UN प्रमुख ने भारत-पाकिस्तान से की खास अपील

Summary :

यूएन प्रमुख ने भारत-पाक तनाव कम करने की अपील की

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे भारत-पाक तनाव के बीच यूएन प्रमुख ने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की। एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि नई दिल्ली-इस्लामाबाद आपसी मुद्दों को शान्तिपूर्ण ढंग और पारस्परिक बातचीत से सुलझाए जाने की अपील की।

यूएन प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि महासचिव ने, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की निंदा की।

प्रवक्ता ने कहा कि यूएन प्रमुख का सीधे तौर पर दोनों देशों के साथ फिलहाल कोई संपर्क नहीं हुआ, मगर वह मौजूदा हालात से चिंतित हैं और घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं।

हथियारबंद आतंकियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल – पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों (ज्यादातर पर्यटक) पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के घायल हो गए। इस हमले के भारत-पाक के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

महासचिव गुटेरस ने ध्यान दिलाया कि आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

यूएन प्रमुख के प्रवक्ता ने भारत और पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि हालात और नहीं बिगड़ें।

प्रवक्ता ने कहा, “हमारा मानना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई भी मुद्दा शान्तिपूर्ण, अर्थपूर्ण और पारस्परिक संपर्क और बातचीत से सुलझाया जा सकता है।”

यूएन प्रवक्ता से, जब भारत की तरफ से पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा के बारे में एक सवाल पूछा गया तो, उन्होंने अधिकतम संयम बरते जाने का आग्रह दोहराया। उन्होंने सचेत किया कि कोई भी ऐसा कदम उठाए जाने से बचना चाहिए, जिससे हालात और बिगड़ते हों और पहले से ही तनावग्रस्त इलाके में तनाव और अधिक बढ़े।

दाने-दाने के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, 1 करोड़ लोग भुखमरी से बेहाल, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.