पाकिस्तान को बजटीय समर्थन के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 3.4 अरब डॉलर का कर्ज मिलेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के वित्तीय सलाहकार ने यह जानकारी दी। नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान बढ़ते भुगतान संकट से निकलने का प्रयास कर रहा है।
डॉन अखबार ने योजना, विकास और सुधार मंत्री खुसरो बख्तियार के हवाले से लिखा है, “कुल राशि में से 2.1 अरब डॉलर एडीबी और वित्त मंत्रालय के बीच करार के एक साल में जारी किए जाएंगे।”
फिलिपीन मुख्यालय वाले एडीबी से यह ऋण रियायती ब्याज दर पर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के सलाहकार (वित्त) अब्दुल हाफिज शेख ने ट्वीट किया कि एडीबी पाकिस्तान को 3.4 अरब डॉलर का बजटीय समर्थन उपलब्ध कराएगा।


Download Android App
Download iOS App



