पाक सेना के प्रवक्ता ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ, बाद में ट्वीट किया डिलीट

Summary :

दीपिका पादुकोण जेएनयू हमले का विरोध कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए मंगलवार शाम अचानक विश्वविद्यालय परिसर पहुंच गई थीं।

इस्लामाबाद : भाषा पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बुधवार को ‘‘बहादुर व्यक्ति’’ बताया, लेकिन जल्द ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। 
मेजर जनरल आसिफ गफूर ने अपने निजी ट्विटर अकाउंट से पादुकोण की तारीफ की लेकिन थोड़े समय बाद ही उन्होंने अपना ट्वीट अज्ञात कारणों से डिलीट कर दिया। उन्होंने अब डिलीट किए जा चुके ट्वीट में कहा, ‘‘ नौजवानों और सच के साथ खड़े होने के लिए दीपिका पादुकोण की तारीफ की जानी चाहिए। 
आपने मुश्किल वक्त में साबित किया है कि आप एक बहादुर व्यक्ति हैं। आपने इज़्ज़त हासिल की है। इंसानियत सब चीज़ों से ऊपर है।’’ पादुकोण जेएनयू हमले का विरोध कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए मंगलवार शाम अचानक विश्वविद्यालय परिसर पहुंच गई थीं। 

Desk Team