पाकिस्तान ने फिर चली नापाक चाल, कश्मीर विवाद में करा दी इस देश के एंट्री

Summary :

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान ने खेला नया खेल

भारत के दबाव के बीच पाकिस्तान ने कश्मीर विवाद में चीन को शामिल कर दिया, जिससे विवाद की जटिलता बढ़ गई है। पाकिस्तानी अधिकारी के बयान ने पहली बार चीन की भूमिका को स्पष्ट किया है। यह कदम पाकिस्तान के लिए चीन से मिल रही सैन्य मदद और आर्थिक निवेश को सुरक्षित करने की कोशिश माना जा रहा है।

India-Pakistan conflict: भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर लगातार दबाव बनाए जाने के बीच अब पाकिस्तान ने कश्मीर विवाद में चीन की एंट्री करा दी है. पाकिस्तान का कहना है कि कश्मीर विवाद में भारत- पाकिस्तान ही नहीं, चीन भी एक पक्षकार है. यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर चीन की भूमिका की बात खुलकर कही है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक, मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कश्मीर विवाद केवल भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं है, बल्कि इसमें चीन भी शामिल है. इस बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं कि पाकिस्तान के पीछे ऐसा कहने की क्या मंशा है?

PoK पर भारत की कड़ी चेतावनी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि अब सिर्फ PoK की ही बात होगी. भारत के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने भी पाकिस्तान से साफ शब्दों में PoK खाली करने की मांग की है. यह पहला मौका है जब भारत ने इतने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान पर दबाव डाला है.

भारत से मार खाने के बाद लाइन पर आया पाकिस्तान, शहबाज बोले- हम शांतिवार्ता करने के लिए तैयार

पाकिस्तान ने चीन को क्यों शामिल किया?

पाकिस्तान के पीओके को लेकर दिए इस बयान के बाद अब ये सवाल उठने लगे हैं कि जब 73 सालों से यह मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच था, तो अब पाकिस्तान ने इसमें चीन को क्यों जोड़ा? इसके पीछे दो मुख्य वजहें मानी जा रही हैं:

1. चीन से मिल रही सैन्य मदद

पाकिस्तान को चीन से भारी सैन्य सहयोग मिल रहा है. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान ने 81% हथियार चीन से खरीदे हैं. इसके अलावा, पाकिस्तान में चीन का एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात है. ऐसे में चीन को कश्मीर विवाद में लाकर पाकिस्तान अपने पक्ष को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.

2. चीन का आर्थिक निवेश

PoK में चीन ने करीब 300 मिलियन डॉलर का निवेश किया है. अगर भारत यहां कोई सैन्य कार्रवाई करता है, तो इसका सीधा असर चीन के निवेश पर पड़ेगा. इसीलिए पाकिस्तान ने चीन को इस विवाद में घसीटा है ताकि चीन भी इस मुद्दे में दखल दे सके.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।