अब किस नापाक साजिश की तैयारी में Pakistan? बंद किए कई हवाई मार्ग

Summary :

Pakistan Air Routed Closed: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान ने देश के कई महत्वपूर्ण हवाई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। इसके लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया गया है, जो आमतौर पर किसी खास सैन्य गतिविधि, मिसाइल परीक्षण या अभ्यास के लिए जारी किया जाता है। इस फैसले से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि पाकिस्तान आने वाले समय में कोई बड़ा सैन्य अभ्यास या मिसाइल परीक्षण कर सकता है। Pakistan Runway News: भारत के अग्नि-5 मिसाइल परीक्षण के बाद आया फैसला यह कदम…

Pakistan Air Routed Closed: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान ने देश के कई महत्वपूर्ण हवाई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। इसके लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया गया है, जो आमतौर पर किसी खास सैन्य गतिविधि, मिसाइल परीक्षण या अभ्यास के लिए जारी किया जाता है। इस फैसले से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि पाकिस्तान आने वाले समय में कोई बड़ा सैन्य अभ्यास या मिसाइल परीक्षण कर सकता है।

Pakistan Runway News: भारत के अग्नि-5 मिसाइल परीक्षण के बाद आया फैसला

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत ने हाल ही में अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया है। भारत इस उपलब्धि को अपनी रक्षा क्षमता की बड़ी सफलता के रूप में देख रहा है। ऐसे में पाकिस्तान द्वारा हवाई मार्ग बंद करना कुछ हद तक घबराहट भरा कदम माना जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि पाकिस्तान अपनी सैन्य तैयारियों को बढ़ाने के लिए यह फैसला ले रहा है।

22 अगस्त को मध्य क्षेत्र में हवाई पाबंदी

पाकिस्तान ने बताया है कि 22 अगस्त 2025 को सुबह 00:00 बजे से लेकर 02:30 बजे (UTC) तक इस्लामाबाद और नियंत्रण रेखा (LoC) के आसपास का हवाई क्षेत्र बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी नागरिक विमान को इन मार्गों से गुजरने की पर्मिशन नहीं दी जाएगी।

Pakistan News Today: दक्षिणी क्षेत्र में भी हवाई मार्ग बंद

इसके अलावा पाकिस्तान ने दक्षिणी हिस्से में भी हवाई मार्गों को बंद करने का ऐलान किया है। लाहौर से लेकर रहिमयार खान, कराची और ग्वादर तक के कई रूट 26 अगस्त 2025 तक रात 00:30 बजे (UTC) तक बंद रहेंगे। इसका असर भारत-पाक सीमा से लगते हवाई मार्गों और अरब सागर के ऊपर से गुजरने वाली उड़ानों पर भी पड़ेगा। सूत्रों का मानना है कि यह कदम किसी संभावित मिसाइल परीक्षण या एयर डिफेंस ड्रिल का हिस्सा हो सकता है।

Pakistan Air Routed Closed
Pakistan Air Routed Closed

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी लग चुकी हैं पाबंदियां

इससे पहले भी 23 अप्रैल को, जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था और भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ गया था, तब पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र में पाबंदियां लगाई थीं। इसके बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था, जिसमें पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भी हमले किए, लेकिन भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। यह संघर्ष चार दिन चला, जिसके बाद दोनों देशों के बीच युद्धविराम हुआ। हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक अपने हवाई क्षेत्र पर लगी रोक को पूरी तरह हटाया नहीं है।

Pakistan Air Routed Closed

भारी आर्थिक नुकसान

पाकिस्तान की संसद में पेश आंकड़ों के मुताबिक, 24 अप्रैल से 30 जून 2025 के बीच हवाई मार्ग बंद होने से पाकिस्तान को लगभग 4.10 अरब पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है। यह नुकसान मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से होने वाली कमाई में गिरावट के कारण हुआ है।

यह भी पढ़ें:-ताइवान सीमा के पास चीन की सैन्य गतिविधि तेज, 10 विमान और 6 नौसैनिक जहाज देखे गए

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।