एक तरफ जहाँ पूरा भारत पुलवामा में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान का विरोध कर रहा है वहीँ पाकिस्तान ध्यान भटकाने के लिए भारत पर नए आरोप लगा रहा है। जी हाँ पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है की भारत की तरफ से पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की वेबसाइट कोशिश की गयी है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट को शनिवार को कथित तौर पर हैक कर लिया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि साइट कथित रूप से कई देशों के उपयोगकर्ताओं के लिए इस्तेमाल करने में मुश्किल हो गयी थी।
फैसल ने कहा कि विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पाकिस्तान में बिना किसी गड़बड़ के काम कर रही है। ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम और नीदरलैंड के उपयोगकर्ताओं को साइट तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। वेबसाइट भारत में सही काम कर रही थी।
मंत्रालय के सूत्रों ने डॉन को बताया कि साइबर हमले की शुरुआत भारत से हुई मानी जाती है। डॉन के हवाले से कहा गया है, ”आईटी टीम इस समय हैकर्स के हमले को विफल कर रही है।” यानी सीधा सीधा ये साइबर अटैक भारत के ऊपर डाला जा रहा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट की हैकिंग जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को हुए एक आतंकी हमले के बाद आई है जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत आत्मघाती हमलावर के काफिले पर विस्फोटकों से लदे वाहन से हमला करने के बाद हुई थी।
सीआरपीएफ के काफिले में 78 बसें शामिल थीं, जिनमें लगभग 2500 जवान जम्मू से श्रीनगर की यात्रा कर रहे थे।पाकिस्तान की शह पर पल रहे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने हमले के लिए जिम्मेदारी का दावा किया था।


Download Android App
Download iOS App








