वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से शुक्रवार को 1.3 अरब डॉलर का कर्ज मिला। इससे पाकिस्तान को अर्थव्यवस्था संभालने तथा सरकारी खर्चों की पूर्ति में मदद मिलेगी। पाकिस्तान पिछले कुछ साल से भयावह आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसकी आर्थिक वृद्धि सुस्त पड़ने के साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार भी बहुत कम हो गया है।
एडीबी के महानिदेशक (मध्य एवं पश्चिम एशिया) वेर्नर लीपैक़ ने कहा, “एडीबी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा बाहरी आर्थिक जोखिमों को कम करने में विस्तृत सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।” एडीबी ने कहा कि इस कर्ज में एक अरब डॉलर चालू खाता घाटा कम करने के लिये तथा राजस्व का आधार मजबूत करने के लिये दिया गया है। शेष 30 करोड़ डॉलर ऊर्जा कार्यक्रमों के लिए दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App


