पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बीच रविवार को एक समझौता हुआ जिसके तहत आईएमएफ खस्ताहाल अर्थव्यवस्था वाले इस देश को तीन वर्षों में छह अरब डॉलर का ‘बेलआउट पैकेज’ देगा।
‘डॉन न्यूज’ ने वित्त, राजस्व एवं आर्थिक मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार डॉ अब्दुल हफीज शेख के हवाले से अपनी एक खबर में कहा कि स्टाफ स्तर पर हुए इस समझौते को अभी वाशिंगटन में आईएमएफ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की औपचारिक मंजूरी मिलनी बाकी है।


Download Android App
Download iOS App



