बीजिंग : चीन ने महत्वाकांक्षी चीन – पाकिस्तान आर्थिक गालियारा (सीपीईसी) परियोजना जारी रखने के लिए पाकिस्तान द्वारा और अधिक ऋण मांगे जाने की मीडिया खबरों का आज खंडन किया। दी फाइनेंशियल टाइम्स ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान ने परियोजना को जारी रखने के लिए चीन से और ऋण की मांग की है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कहा , ‘‘ ये खबरें पूरी तरह गलत हैं। ’’ उन्होंने कहा , पाकिस्तान के वित्त मंत्री शमशाद अख्तर ने इस मामले में स्पष्टीकरण भी जारी किया है और कहा है कि उनका देश सीपीईसी परियोजना का निर्माण जारी रखेगा।
हुआ ने पाकिस्तान के भारी ऋण दबाव और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के संकट में होने के बारे में पूछे जाने पर कहा , ‘‘ हमें भी पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार संकट के बारे में मालूम है और हमारा मानना है कि तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद पाकिस्तान सतत आर्थिक वृद्धि जारी रखेगा। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ हालिया समय में सीपीईसी ने सरकार एवं जनता के समर्थन से पाकिस्तान को तेज आर्थिक विकास हासिल करने में मदद की है। हम मानते हैं कि इसमें किसी अन्य कारक से कोई व्यवधान नहीं होगा। ’’


Download Android App
Download iOS App



