नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अपने देश में अमेरिकी राजनयिकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह फैसला अमेरिका द्वारा पाकिस्तानी राजनयिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने के बाद लिया गया है। एएनआई की खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से ये घोषणा की गई है। अमेरिका ने पाक राजनयिकों के मूवमेंट को सीमित कर दिया था। वे जिस शहर में पोस्टेड हैं उसके 40 किलोमीटर के दायरे में ही मूव कर सकते हैं, इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप पाकिस्तान ने भी अमेरिकी राजनयिकों पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाया।
अमेरिका ने इस प्रतिबंध को 10 दिन के लिए टाला था, क्योंकि बातचीत चल रही थी। अमेरिका में पाक राजदूत के मुताबिक पाक राजनयिकों और उनके परिवारों को 25 मील (40किमी) से बाहर की यात्रा के लिए पांच दिन पहले अनुमति लेनी होगी।.
उधर, पाकिस्तान ने अपने एयरपोर्टों पर अमेरिकी राजनयिकों के फास्ट ट्रैक्ट लगेज क्लियरेंस, एक से अधिक पासपोर्ट रखने की सुविधा ख़त्म कर दी है और वीज़ा तारीख पर सख़्त अमल करने का फ़ैसला लिया है। अब पाक में अमेरिकी डिप्लोमैट अपनी कारों पर टिंटेड ग्लास भी नहीं लगा सकेंगे।
पाक में कांसुलेट के गैर राजनयिक कर्मचारियों की कार को अब डिप्लोमैटिक नंबर नहीं मिलेगा, लोकल नंबर लेना होगा. सुरक्षा भी वापस ली जाएगी। सभी अमेरिकी डिप्लोमैट को अपने मोबाइल सिम के इस्तेमाल के लिए बायोमैट्रिक्स कराना होगा। किराए के घर के लिए भी सरकार से नो आब्जेक्शन लेना होगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



