संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के शांति सैनिकों ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) के औआंडा-जल्ले पर कब्जा करने वाले सशस्त्र समूहों के सदस्यों से नागरिकों को मुक्त किया और उन्हें घर भेजा। इसकी जानकारी यूएन के एक प्रवक्ता ने दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मिशन का हवाला देते हुए कहा, हाल ही में आतंकवादियों के आगमन से कई नागरिक प्रभावित हुए। वे बहुत ही अनिश्चित परिस्थितियों में रह रहे थे।
दुजारिक ने कहा कि शांति सैनिकों ने शहर को सुरक्षित करते हुए सैन्य अभियान जारी रखा और विस्थापित लोगों को घर पहुंचाया। प्रवक्ता ने कहा, “हमारे सहयोगियों ने सशस्त्र समूहों के सदस्यों से तुरंत हथियार डालने को कहा। साथ ही नागरिक आबादी को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी तरह की हरकत न करने की चेतावनी दी।”
समाचार एजेंसी के मुताबिक, प्रवक्ता ने किसी समूह का नाम नहीं लिया, लेकिन अपने बयान में बताया कि इस क्षेत्र में कई तरह के सरकार विरोधी सशस्त्र समूह काम करते हैं। औआंडा-जल्ले वाकागा प्रांत की राजधानी है। यह मध्य अफ्रीकी गणराज्य के उत्तर-पूर्व में और बिराओ से 175 किमी दक्षिण में स्थित है।न


Download Android App
Download iOS App



