अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की डॉक्टर जेनिफर पेना ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पेंस की प्रेस सचिव अलीसा फाराह ने शुक्रवार को सीएनएन से साक्षात्कार में कहा, ‘व्हाइट हाउस की चिकित्सा इकाई ने आज उपराष्ट्रपति कार्यालय को इस्तीफे के बारे में जानकारी दी।
उपराष्ट्रपति के लिए नियुक्त चिकित्सक असल में व्हाइट हाउस की मेडिकल इकाई को रिपोर्ट करते हैं और यदि इन चिकित्सकों में से कोई इस्तीफा देता है तो इस्तीफे की पूरी प्रक्रिया मेडिकल इकाई के जरिए होती है न कि उपराष्ट्रपति कार्यालय के जरिए।’ दरअसल यह इस्तीफा सीएनएन की उस रिपोर्ट के बाद हुआ है,
जिसमें सीएनएन ने बताया था कि पेंस की डॉक्टर ने निजी तौर पर पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस को चौकन्ना किया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डॉक्टर रॉनी जैक्सन ने पेंस की पत्नी कैरन के लिए संघीय कानूनों का उल्लंघन किया। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बाद में सीएनएन को बताया कि उन्हें लगता है कि पेना ने जैक्सन की गतिविधियों को गलत संदर्भ में लिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



