US हिंसा पर पीएम मोदी ने चिंता व्यक्त की, बोले- सत्ता का सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण हस्तांतरण जारी रहना चाहिए

Summary :

अमेरिका में कैपिटोल परिसर के बाहर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई।

अमेरिका में कैपिटोल परिसर के बाहर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। इस हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी प्रदर्शनों से बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। 


उन्होंने कहा, ‘‘वाशिंगटन डीसी में हिंसा और दंगे की खबरों से चिंतित हूं। सत्ता का सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण हस्तांतरण जारी रहना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी प्रदर्शनों के जरिए बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।’’ गौरतलब है कि वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटोल परिसर में ट्रंप के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को बंद कर दिया गया। कैपिटोल के भीतर यह घोषणा की गई कि ‘‘बाहरी सुरक्षा खतरे’’ के कारण कोई व्यक्ति कैपिटोल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता। 


डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग पर किया हमला, गोलीबारी में महिला की मौत

Desk Team