PM Modi Gifts Manipuri Silk Stole: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में 5 देशों की विदेश यात्रा पर थे, और अपनी यात्रा के अंतिम दिन वे इटली पहुंचे थे।वहां उन्होंने कई रणनीतिक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने इटली के शीर्ष नेताओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए, जिससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध और भी मज़बूत हुए।
नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री, जॉर्जिया मेलोनी को भी एक विशेष उपहार भेंट किया, जो काफी चर्चा का विषय बन गया। मोदी ने पीएम मेलोनी को मेलोडी टॉफी के साथ-साथ दो सिल्क स्टॉल भी गिफ्ट किए। इसे असम को गोल्डन सिल्क बताया गया है। जानिए क्या है इसकी खासियत और कितनी है महंगी?
PM Modi Assam muga silk stole to Meloni : असम गोल्डन सिल्क से बनी स्टॉल दिए तोहफे में

बता दें कि पीएम मोदी ने इटली के पीएम मेलोनी को गिफ्ट के तौर पर दो सिल्क से बने स्टॉल दिए। इसे मूगा सिल्क के नाम से जाना जाता है। इसे “असम का सुनहरा सिल्क” भी कहा जाता है। यह सुनहरे-पीले रंग का सिल्क, असम में ब्रह्मपुत्र घाटी की एक कीमती और दुर्लभ विरासत माना जाता है।
यह Antheraea assamensis नामक रेशम के कीड़े की एक प्रजाति से प्राप्त होता है, जो सोम और सुआलू पौधों की सुगंधित पत्तियों को खाता है। इस सिल्क के उत्पादन में किसी भी प्रकार के कृत्रिम रंगों का उपयोग नहीं किया जाता है, जिससे यह पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल बन जाता है। इसकी नमी सोखने की क्षमता और UV-प्रतिरोधी गुण इसे दुनिया के सबसे मजबूत प्राकृतिक रेशों में से एक बनाते हैं।
Giorgia Meloni gift, Shirui Lily silk stole: मेलोनी को उपहार में मिली स्टोल की कीमत

बता दें कि मूगा सिल्क से साड़ी, शॉल और स्टोल सहित कई चीजें बनाई जाती हैं। इसका कारोबार करीब 200 करोड़ रुपये का है, जिसमें 10 गुना तक बढ़ने की आशंका है। मूगा सिल्क शॉल की कीमत 3,500 से 38,000 रुपये तक हो सकती है, जो इसकी शुद्धता और हस्तनिर्मित होने पर निर्भर करती है। ब्लेंडेड शॉल सस्ती और प्योर हैंडलूम शॉल महंगी होती है। हालांकि, PM मोदी द्वारा ‘मेलानोस’ उपहार में दिए जाने के बाद से, यह स्टॉल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




