संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गरीबी के सभी रूपों के उन्मूलन को सबसे बड़ वैश्विक चुनौती एवं प्राथमिकता करार दिया है।
श्री गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर बुधवार को अपने संदेश में कहा, ‘आइए यह याद रखें कि गरीबी खत्म करना केवल दान का विषय नहीं है बल्कि यह न्याय का सवाल है।’
उन्होंने गरीबी उन्मूलन और सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के बीच मौलिक संबंध पर जोर देते हुए कहा,’ आज से 25 वर्ष पूर्व यह दिवस पहली बार मनाया गया था और तब से अब तक करीब 100 करोड़ लोग गरीबी के स्तर से ऊपर उठ चुके हैं। ऐसा बेहतर राजनीतिक नेतृत्व, समावेशी आर्थिक विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के कारण ही संभव हो पाया है।’
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि दुनिया में अब भी 70 करोड़ लोग गरीबी से जूझ रहे हैं जो अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी असमर्थ हैं। उन्होंने सतत विकास के लिए गरीबी उन्मूलन को जरूरी करार दिया है। श्री गुटेरेस ने वर्ष 2030 तक गरीबी के सभी रूपों के उन्मूलन का वैश्विक लक्ष्य निर्धारित किया है।


Download Android App
Download iOS App



