वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने आज कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को सीआईए द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के लिए शुक्रिया अदा किया है, जिसकी मदद से सेंट पीटर्सबर्ग में एक बड़ा आतंकी हमला विफल हो पाया था।
व्हाइट हाउस की ओर से कल जारी एक ब्योरे में कहा गया, अमेरिका द्वारा मुहैया कराई जानकारी के आधार पर रूसी अधिकारी हमले से पहले आतंकवादियों को पकड़ने में कामयाब रहे। क्रेमलिन की ओर से भी इस संबंध में एक ब्योरा जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) द्वारा मुहैया कराई जानकारी से रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) को उन संदिग्धों को पकड़ने में मदद मिली, जो शहर के भीड़ वाले इलाके में आत्मघाती हमला करने की योजना बना रहे थे।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारह सैंडर्स ने कहा, ट्रंप ने फोन कॉल की सराहना की और पुतिन से कहा कि वह और पूरा अमेरिकी खुफिया समुदाय बहुत से लोगों की जान बचाने में मदद कर खुश था। पुतिन ने सीआईए और उनके निदेशक माइक पोम्पिओ का भी शुक्रिया अदा किया।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App


