रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यदि वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज कर पाते हैं तो वह बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, उन्नत प्रौद्योगिकीयों, श्रम उत्पादकता और नागरिकों की आय में सुधार पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
पुतिन की गुरुवार को हुए वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘प्रशासन और पूरे समाज को जिन चीजों पर सर्वाधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, वह बुनियादी ढांचे का विकास, स्वास्थ्य देखरेख, शिक्षा, उच्च प्रौद्योगिकी और कार्यबल उत्पादकता बढ़ाना है। इन सभी क्षेत्रों में प्रयास करने का उद्देश्य नागरिकों की आय बढ़ाना है।’ उन्होंने कहा कि यदि वह अगले साल होने वाला चुनाव जीत जाते हैं तो प्रशासन इन सभी पहुलओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।
पुतिन के मुताबिक, उनका चुनाव कार्यक्रम तैयार है लेकिन उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि संवाददाता सम्मेलन इन जानकारियों को उजागर करने का सही स्थान नहीं है। पुतिन ने कहा कि उनकी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की इच्छा है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App


