पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस में सुरक्षा अलर्ट के बाद पुलिस ने गेरे डू नार्द रेलवे स्टेशन को खाली करा लिया है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टेशन के बाहर पुलिस की 10 गाडिय़ों की तैनाती की गई है। हालांकि प्रशासन ने आधिकारिक रूप से अभी तक अपने इस अभियान की जानकारी नहीं दी है। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



