यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे रिपब्लिकन सांसद डैन जॉन्सन ने आत्महत्या कर ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लुइसविले के ‘डब्ल्यूडीआरबी-टीवी’ के हवाले से बताया कि डैन (56) पर एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। उन्होंने केंटकी के माउंट वॉशिंगटन में एक पुल पर खुद को गोली मार ली।
पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली है। ‘द केंटकी सेंटर फॉर इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग’ ने सोमवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि जॉनसन ने 2012 में नए साल की पार्टी के बाद 17 वर्षीय पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया था जो उनकी बेटी की मित्र थी। जॉन्सन ने मंगलवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अभियुक्त उनके चर्च की ही सदस्य थी और यह आरोप राजनीति से प्रेरित है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App


