अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की सीनेट प्रचार इकाई ने अलबामा से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार रॉय मूरे के साथ अपना धन उगाहने का करार तोड़ दिया है। पोलिटिको में आज प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, श्री मूरे पर 32 वर्ष की आयु में 14 वर्ष की लड़की का यौन शोषण के आरोप लगे थे।
पोलिटिको ने कहा कि शुक्रवार को संघीय चुनाव आयोग के जमा किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि राष्ट्रीय रिपब्लिकन सीनेटेटोरियल कमेटी अब मूर के अभियान के साथ एक संयुक्त धन उगाह करने वाली समिति के रूप में सूचीबद्ध नहीं है। ।इधर मूरे ने कहा कि वह कभी किसी यौन दुर्व्यवहार की घटना में संलिप्त नहीं थे।
चार महिलाओं ने द वाशिंगटन पोस्ट से आन रिकार्ड कहा कि जब वह 18 साल या उससे भी कम उम्र की थी तब मूरे ने उनका पीछा किया था। अखबार के अनुसार 53 वर्षीय लीग कार्फमैन ने कहा कि जब वह 14 साल की थी तो मूरे उसे अलबामा में गाड्सडेन के निकट वन में स्थित अपने घर में ले गएऔर वहां उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। पीडिता ने अखबार को बताया, मैं इसके लिए तैयार नहीं थी।
लेकिन मूर ने कल एक बयान जारी कहा, मैं कभी भी इस तरह की किसी घटना में शामिल नहीं था। उन्होंने आरोप लगाने वालों को भी आडे हाथों लेते हुए कहा, मुझे नहीं समझ आ रहा कि ये लोग किस मंशा से इस तरह का खतरनाक झूठ बोल रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



